Rajasthan Crime: रंजिशन युवक पर तलवार, लाठी व गंडासी से जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़

करीब दो वर्ष पूर्व की थी कोर्ट मैरिज

Manmohan Picture
Published On

Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। प्रेम विवाह की रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में मांगीलाल (34) पुत्र श्रीराम जाट निवासी वार्ड नम्बर 12, हाउसिंग बोर्ड, जंक्शन ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व इन्द्रा पुत्री कृष्ण मेघवाल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। Hanumangarh News

इसी बात को लेकर पत्नी के परिजन उससे रंजिश रखते हैं। प्रार्थी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम करीब 7.45 बजे वह अपनी पत्नी इन्द्रा, 7 माह के पुत्र सूरज तथा साथियों जयपाल डूडी व वीरु के साथ चक 2 एसएसडब्ल्यू स्थित भभूतासिद्ध मंदिर में धोक लगाने गया था। इसी दौरान वहां रवि पुत्र कृष्ण, शंकर पुत्र कृष्ण, विक्रम पुत्र राजेंद्र नायक निवासी 2 एचएमएच तथा उनके साथ 5 अन्य व्यक्ति हथियारों से लैस होकर पहुंचे और एक राय होकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवार, लाठी, गंडासी व ईंटों से मारपीट की।

इस दौरान शंकर व विक्रम ने तलवार से मांगीलाल के सिर व पैर पर वार किए तथा पेट में लातें मारीं। शोर मचाने पर साथियों ने बीच-बचाव कर उसे कार में बैठाकर वहां से निकाला। हमलावरों ने कार को भी ईंटों व लाठियों से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में मांगीलाल का मोबाइल फोन भी मौके पर गिर गया या आरोपियों की ओर से छीन लिया गया। मामले में टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

Town-Police
Hanumangarh Town Police

About The Author

Related Posts