डीआईपीआरओ कार्यालय में स्व-गणना हेतु हेल्प-डेस्क स्थापित: सत्यवान महिवाल

मीडिया कर्मियों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सत्यवान महिवाल ने उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के निर्देशों की अनुपालना करते हुए सोमवार को अपने कार्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में स्व-गणना हेल्प-डेस्क की स्थापना भी की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस हेल्प-डेस्क के माध्यम से कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी स्व-गणना वेब पोर्टल पर आसानी से अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, मीडिया सेंटर में आने वाले प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि भी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी स्व-गणना करवा सकते हैं।

सत्यवान महिवाल ने बताया कि आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण में नागरिकों को स्वयं अपनी गणना करने का अवसर प्रदान किया गया है। आमजन se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से 30 अप्रैल तक अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो कार्य के कारण दिनभर घर से बाहर रहते हैं।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने घर से या जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में स्थापित हेल्प-डेस्क के माध्यम से स्व-गणना कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में भागीदार बने और देश के विकास में अपना योगदान दें।

Karnal News

About The Author

Related Posts