प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएंगे भाजपा के 200 विधायक

Jaipur News
प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएंगे भाजपा के 200 विधायक

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा के आठ दिवसीय अल्प प्रवासी योजना के तहत जयपुर (Jaipur) में प्रवासी विधायकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक वासुदेव देवनानी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। Jaipur News

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि 6 राज्यों से विधायक बैठक में पहुंचे हैं। ये विधायक सभी विधानसभाओं में जाकर अपने अनुभव और उनके राज्यों में हुए नवाचारों के सबंध में स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे। जिस प्रकार यूपी में कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है, गुजरात में बजट घोषणाओं को तय समय पर धरातल पर उतारा गया। वहीं दूसरी ओर हमारे प्रदेश में कानून व्यवस्था और पेपर लीक जैसे प्रकरणों से हमारे प्रदेश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अल्प प्रवासी विधायक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख और शक्ति केन्द्र प्रभारियों सहित पदाधिकारियों से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी विधायक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास के साथ ही बैठकों में भाग लेंगे, जिसमें वे अपने अनुभव साझा करने के साथ प्रदेश की मौजूदा हालातों की समीक्षा करेंगे। गुजरात के विकास मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हैं। वहीं जनसंख्या और भोगोलिक स्थतियां विपरीत होने के बावजूद यूपी में आज कानून व्यवस्था बेहद सुदृढ हैं। योगी सरकार के भय से अपराधी यूपी से भागकर अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Ashok Gehlot: विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने मानी हार