भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विश्व ओलंपिक दिवस पर प्रदेश के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Jaipur News
  • मां भारती का गौरव पूरे विश्व में अपनी क्षमता, कार्यकुशलता के दम पर बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मिलना परम सौभाग्य : सीपी जोशी
  • पद्मभूषण और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया के निवास पर सभी खिलाड़ियों से की मुलाकात

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज विश्व ओलंपिक दिवस पर पद्मभूषण और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया के निवास पर सभी खिलाड़ियों से मिलकर मोदी सरकार की खेलों को प्रोत्साहित करने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए उपस्थित सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि विश्व ओलंपिक दिवस पर मां भारती का गौरव पूरे विश्व में अपनी क्षमता, कार्यकुशलता के दम पर बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मिलना परम सौभाग्य है। Jaipur News

इस मौके पर जब सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रतीक मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे हुए हैं, प्रदेश और देश का सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मिलना और उनका सम्मान करना आवश्यक है। केंद्र की लोकप्रिय मोदी सरकार ने खेलो इंडिया के बजट में इस वर्ष 400 करोड़ की वृद्धि कर 1000 करोड़ किया और खेल मंत्रालय को 3389 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। खिलाड़ियों के लिए एक हजार खेलो इंडिया सेंटर बन रहे हैं। Jaipur News

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 107 करोड़ रुपए आवंटित किए है। सभी खेलों को प्रोत्साहित करने की नीति बन रही है। इससे अनेक नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। भविष्य की शिक्षा नीति में स्पोर्ट्स पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसमें और अधिक आगे बढ़ने का मौका मिल सके। खेलों में लगातार भारत का मान बढ़ रहा है। Jaipur News

खिलाड़ियों में द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित आरडी सिंह और सागरमल धायल , अर्जुन अवार्ड से सम्मानित श्री संदीप सिंह मान और सुंदर सिंह गुर्जर , राजू लाल चौधरी , सुमित्रा शर्मा , जितेंद्र सिंह , ओम प्रकाश , उमा वर्मा , लवमित कटारिया , मनप्रीत कौर , रेणु , नितिन कृष्णा , पुण्य प्रताप , जीती जगजीत , राजेंद्र विश्नोई , सुमन ढाका , स्वाति ढूढवाल , रिचा गौड़ महावीर सैनी , श्री राम सिंह , हिम्मत सिंह गुर्जर , दीपक भारद्वाज , ओम प्रकाश चौधरी , सर्वेश पारीक उपस्थित रहे। इस दौरान जयपुर शहर सांसद राम चरण बोहरा, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, सोमकांत शर्मा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Titanic Submarine: ‘प्रलयकारी विस्फोट’ के टुकड़ों में मिली लापता टाइटैनिक पनडुब्बी, उसमें सवार सभी पांचों की मौत