हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बाढ़ पीड़ितों ...

    बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी भाजपा : सीपी जोशी

    Rajasthan Flood
    श्रीगंगानगर व हनुमानगढ जिले के बाढ़ पीडितों की मदद करेगी भाजपा : सीपी जोशी

    जारी किया टोल फ्री नंबर | Rajasthan Flood

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Rajasthan Flood: उत्तरी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते श्रीगंगानगर, हनुमानगढ और बीकानेर में बीती रात तक 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। घग्घर नदी में उफान के चलते इन जिलों में बाढ के हालात बने हुए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बाढ के हालातों को देखते हुए प्रशासन के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बाढ प्रभावित लोगों कों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने सहित फूड पैकिट और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मदद में जुटे हुए हैं। हनुमानगढ भाजपा की ओर से बाढ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए (01552-294297) टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। बाढ आपदा की स्थिति में सहायता हेतु लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। Rajasthan Flood

    सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूर्व में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में आई बाढ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में भी प्रभावित लोगों के लिए फरिस्ते बनकर कपडे, भोजन, फल, दूध और राहत शिविर लगाकर लोगों की मदद कर चुके हैं। राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ता सदैव देश को एक परिवार मानकर काम करते हैं। इसलिए देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहता है। Rajasthan Flood

    यह भी पढ़ें:– Recruitment: पशु परिचर के 5 हजार 934 पदों पर होगी सीधी भर्ती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here