हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शेरा सिंह सिं...

    शेरा सिंह सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडीकल रिसर्च के लिए दान

    Body Donation Sachkahoon

    सच कहूँ/सुरेन्द्र मित्तल तपा/बरनाला। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते गाँव धौला के एक डेरा श्रद्धालु ने अपने मरणोंपरांत शरीरदानी (Body Donation) होने का गौरव प्राप्त किया है। अवतार सिंह इन्सां और गुरदीप सिंह इन्सां ने बताया कि उनके पिता प्रेमी शेरा सिंह इन्सां अपनी श्वासों रूपी पूँजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजे हैं। समूह परिवार की सहमति से उनके मृतक शरीर को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं मुताबिक मानवता हित के लिए मैडीकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। उन्होंने बताया कि शेरा सिंह इन्सां ने पूज्य गुरू जी की पावन शिक्षाओं पर चलते जीते जी ही अपने मृतक शरीर को मैडीकल रिसर्च कार्यो के लिए दान करन के फार्म भर दिए थे। इस पर परिवार की ओर से उनकी अंतिम इच्छा को पूरा किया गया है। Body Donation

    उन्होंने बताया कि शेर सिंह इन्सां की मृत देह को आदेश अस्पताल और रिसर्च सैंटर भुच्चो को मैडीकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। इससे पहले शेर सिंह इन्सां की मृतक देह को फूलों से सजाई गई एंबुलेंस में रखकर समूह नगर में ‘शेरा सिंह इंसा अमर रहे’, ‘सच्चा सौदा की सोच पर, पहरा देंगे ठोक कर’ के नारों की गूँज में घुमाया गया। इस उपरांत मौजूद पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों की उपस्थिति में शेरा सिंह इन्सां के मृतक शरीर को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के भाई -बहनों के नेतृत्व में फूलों की वर्षा नीचे रिसर्च कार्यों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पारिवारिक मैंबर, रिश्तेदार, गांव की साध-संगत, भंगीदास पाली सिंह इन्सां, ब्लॉक भंगीदास अशोक इन्सां, 25 मैंबर बसंत राम इन्सां, महेन्दर सिंह इन्सां, प्रेमी गोरा लाल इन्सां, अमर नाथ इन्सां, जसपाल सिंह इन्सां, बिन्दर इन्सां और बड़ी संख्या में साध-संगत और गांववासी उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here