शराब दुकान के समीप से अज्ञात व्यक्ति की शव बरामद

Published On

शिवपुरी, 13 दिसंबर (वार्ता)

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में सुभाष चौक के पास देसी शराब की दुकान के निकट से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम बरामद किए गए शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 35 वर्ष के आसपास की है, तथा उसके एक हाथ पर अरविंद गोदा हुआ था। ऐसा अनुमान है कि शराब के अधिक सेवन के कारण उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts