पंजाब के अबोहर में शादी में चले ईंट-पत्थर, धरे रह गए दूल्हा-दुल्हन के अरमां

Published On

अबोहर। पंजाब के अबोहर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के अबोहर की जम्मू बस्ती में शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते शादी समारोह में माहौल गरमा गया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर र्इंट पत्थर बरसाने शुरू किए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आकर मामले की जानकारी जुटाई। इस बीच बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें:– नया नौ दिन, पुराना सौ दिन फिर लौटेंगे पुराने नोट आरबीआई का बड़ा खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाजिल्का निवासी राहुल की शादी जम्मू बस्ती में रमेश कुमार की बेटी से होनी तय हुई थी। शादी के लिए धूमधाम से बारात पहुंची व बाराती खुशी में झूम रहे थे। यहां तक कि लावां फेरे भी हो चुके थे, लेकिन जब दुल्हन की रवानगी का समय आया तो लड़के वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया। इसके बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts