Adani Group in Mahakumbh: अदाणी ग्रुप ने 5,000 से अधिक कर्मचारी सेवा में लगाए!

Published On

Adani Group in Mahakumbh: महाकुंभनगर, (एजेंसी)। महाकुंभ में अदाणी ग्रुप ने बड़ा ही महान काम किया है। अदाणी गु्रप के 5000 कर्मियों ने महाकुंभ में सेवा कार्य करके आध्यात्मिकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण पेश किया। उनकी यह सेवा कार्य न केवल सेवा भावना की परिभाषा को परिभाषित करती है, बल्कि सेवा परमो धर्म’ के आदर्श को भी साकार करती है। Adani Group

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद मुख्यालय और चेयरमैन गौतम अदाणी के नेतृत्व में, 300 से अधिक एयरपोर्ट स्टाफ और 5,000 से ज्यादा अदाणी कर्मियों ने स्वैच्छिक रूप से मेला क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का पालन किया। इस सेवा कार्य के दौरान कर्मियों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन पानी की व्यवस्था, आरती पुस्तकों का वितरण और उनकी अन्य जरूरतों को पूरा किया। Mahakumbh 2025

अदाणी समूह के कर्मी स्थान-स्थान पर चल रही भोजन व्यवस्था में न केवल हाथ बंटा रहे हैं, अपितु प्रतिदिन लाखों लोगों हेतु स्थापित रसोईघर में भोजन बनाने में भी सहयोग कर रहे थे। यह कर्मी जगह-जगह पर गीता प्रेस के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह की एक करोड़ पुस्तकों को फ्री में बांटने हेतु भी सहयोग कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को स्नान में सुगमता हेतु चलाए जा रहे चार दर्जन से ऊपर गोल्फ कार्ट के बेहतर संचालन में भी मदद कर रहे हैं।

अदाणी समूह के कर्मी रास्ता भटकने वाले श्रद्धालुओं और बिछड़े हुए को मिलाने में भी तत्परता के साथ सहयोग कर रहे हैं। सामाजिक सरोकारों के तहत अपनी प्रतिबद्धता के तहत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा एवं निर्देश के क्रम में सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है, इस उद्देश्य के तहत अदाणी समूह तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में अपनी अग्रणी भूमिका में सेवा भाव से दिन-रात जुटा है। Adani Group

मुर्मु ने एकता के साथ विकसित भारत का किया आह्वान

About The Author

Related Posts