एसबीआई का ऋण सस्ता, बचत खाता जमा पर ब्याज घटा

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एमसीएलआर में 35 आधार अंकों की कटौती करने के साथ ही बचत खाता जमा पर भी ब्याज में 0.25 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की है। बैंक ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि वर्ष 2019-20 से लेकर अब तक 11वीं बार एमसीएलआर में कटौती की गयी है। इस कटौती से एमसीएलआर आधारित आवास ऋण पर 30 वर्ष की अवधि के ऋण में प्रति लाख 24 रुपये की कमी आयेगी।

  • इस कटौती के बाद एमसीएलआर वर्तमान के 7.75 प्रतिशत घटकर 7.40 प्रतिशत पर आ जायेगा।
  • यह कटौती 10 अप्रैल से प्रभावी होगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts