Punjab
Union Budget 2023 LIVE: 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश कर रही है। आइयें जानते हैं वित्त मंत्री ने अपने भाषण में क्या कहा…
- दुनिया में सुस्ती के बाद भी भारत की विकास दर 7 प्रतिशत।
- भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था।
- 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज
- मुफ्त अनाज पर 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट
- दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को सराहा।
- पीएम सुरक्षा योजना से प्रति व्यक्ति आय दोगुना हुई।
- रिफॉर्म पर फोकस।
- पर्यटन के क्षेत्र में भारी संभावनाएं।
- महिलाओं का आर्थिक सशक्तीरण किया गया।
- 47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए।
- किसानों की चुनौतियों का समाधान होगा।
- कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।
- रोजगार पैदा करने पर सरकार का ध्यान।
- बच्चों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किये जायेंगे : सीतारमण
- आर्थिक एजेंडे का केंद्र नागरिक, प्रगति एवं रोजगार सृजन और आर्थिक स्थिरता
- सरकार कृषि क्षेत्र के लिए ओपन सोर्स पर आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाएंगे। इस पर किसानों के लिए केन्द्रित सूचनाएं और सुविधाएं होंगी।
- प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से भी अधिक बढ़ कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इस बीच भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से बढ़ कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई
- कमजोर आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मिशन शुरु किया जाएगा
- आधार , कोविन और यूपीआई ने विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
About The Author