Soaked Chana Benefits: चना जोर गरम बाबू है बड़ा मजेदार, इस ड्राईफ्रूट के साथ खाकर फायदे मिलेंगे बेशुमार!

Soaked Chana Benefits
Soaked Chana Benefits: चना जोर गरम बाबू है बड़ा मजेदार, इस ड्राईफ्रूट के साथ खाकर फायदे मिलेंगे बेशुमार!

Nutritional value of chana: वैसे तो भगवान ने इस धरती पर बहुत सी नियामतें बनाई हैं जिसे खाकर इंसान अपने आप को स्वस्थ और शक्तिशाली बना सकती है। लेकिन ज्यादातर लोग क्या करते हैं कि शक्तिशाली और स्वस्थ रहने के लिए भीगे चनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग तो ऐसे भी हैं जो चने के साथ गुड़ आदि का सेवन करते हैं, लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ड्राई फ्रूट के साथ खाने से आप बेहिसाब शक्ति का संचार अपने अंदर कर सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं चने की। क्या आपने चने के साथ कभी किशमिश खाई है। वैसे तो चना और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं। Soaked Chana benefits

How to control bad cholesterol: अगर आप रोज सुबह खाली पेट खा लें ये एक चीज, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल का हो जाएगा खात्मा

Soaked Chana Benefits
Soaked Chana Benefits: चना जोर गरम बाबू है बड़ा मजेदार, इस ड्राईफ्रूट के साथ खाकर फायदे मिलेंगे बेशुमार!

फिर भी आप नियमित रूप से चने और किशमिश दोनों को भिगोकर एक साथ खाते हैं, तो इससे आपको चमत्कारिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। खासकर मोटापा, शरीर में खून की कमी, कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी आदि को कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, किशमिश बहुत ही आवश्यक पोषक तत्वों भरपूर होती हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, विटामिन-बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इंसान के लिए विभिन्न फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स आदि से युक्त भीगे चनों और भी अन्य लाभ पहुंचाते हैं। जितने भी पोषक तत्व चने और किशमिश में मौजूद होते हैं वो सभी इंसानी शरीर के लिए अति आवश्यक होते हैं। एक डाइटिशियन की राय में चने और किशमिश का एक साथ सेवन अनेक फायदे पहुंचाने का काम करते हैं।

कैल्शियम की पूर्ति कर हड्डियाँ मजबूत बनाएं

बता दें कि हमारे शरीर की हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे ज्यादा कैल्शियम की आवश्यकता होती है जोकि हमें भीगे चनों और किशमिश से सबसे अधिक प्राप्त होती है। चना और किशमिश दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियाँ मजबूत करता है। और तो और यह इंसान की कमजोर हड्डियों में जान भर देते हैं, जिससे आपके शरीर की हड्डियां ज्यादा उम्र तक मजबूत और स्वस्थ रहती हैं।

चुस्त रखे

सबसे ज्यादा ताकत का स्रोत चना और किशमिश को समझा जाता है। अगर आपकोा कमजोरी मजसूस हो रही है तो आप चने के साथ किशमिश का उपयोग कर सकते हैं और अपने अंदर अत्याधिक शक्ति का संचार कर सकते हैं। क्योंकि किशमिश और चने दोनों में आयरन तथा विभिन्न जरूरी विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो हमोर शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कब्ज से निजात दिलाए

अगर आप कब्ज की समस्या से ग्रस्त हैं तो भी आप भीगे चने और किशमिश का सेवन कर सकते हैं जोकि कब्ज के लिए बहुत ही गुणकारी माने जाते हैं। इसलिए कब्ज की समस्या होने पर इन दोनों चीजों का सेवन किया जा सकता है। फाइबर युक्त उक्त दोनों चीेजें मल त्याग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं इनसे आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ सकती है, जो आपका खाया-पीया पचा सकती है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

यदि आप कमजोर इम्यूनिटी के चलते ज्यादा बीमारी का शिकार हो रहे हैं तो आपको अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का प्रयत्न करना चाहिए। इसके लिए आप चना-किशमिश दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि किशमिश और भीगे चने दोेनों ही एंटीआॅक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैँ जिनका उपयोग करने से आपके अंदर की इम्यूनिटी बूस्ट होकर आपको रोगों से बचा सकती है। बता दें कि आप इन दोनों का सेवन करके संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से बच सकते हैं।

रक्तशोधक

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है तो आप उस कमी को दूर करने के लिए चना-किशमिश सेवन कर सकते हैं। दोनों की रक्त शोधन में अहम भूमिका होती है। क्योंकि चना और किशमिश में आयरन के प्रचूर स्रोत होते हैं। इसलिए इनको खाने से आपके अंदर खून की कमी पूरी हो सकती है। साथ ही आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी इन दोनों चीजों को सहायक माना जाता है।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई हैं, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।