हमसे जुड़े

Follow us

27.3 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More

    School Holidays: बच्चों की हो गई मौज, दशहरे पर एक या दो नहीं यहां मिलेगी पूरे 10 दिन की छुट्टी

    School Holidays
    School Holidays: बच्चों की हो गई मौज, दशहरे पर एक या दो नहीं यहां मिलेगी पूरे 10 दिन की छुट्टी

    School Holidays: भारत में इस माह त्योहार की धूम है। दशहरा आने वाला है और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। लेकिन एक ऐसा राज्य भी है जहां इस पर्व के अवसर पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। तेलंगाना में विजयदशमी के अवसर पर स्कूलों में 10 दिनों का अवकाश दिया जाएगा। राज्य में दशहरा का त्योहार मनाने के लिए यहां 10 दिन छुट्टियों का एलान किया गया है।

    Dussehra 2023: हिमाचल की हसीन वादियों में है दशहरे की छुट्टियाँ मनाने का हसीं नजारा, एक बार इस घाटी में जाकर जरूर देखें!

    ओडिशा में भी हुआ 9 दिन का अवकाश | School Holidays

    तेलंगाना के अलावा, ओडिशा में 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में 20 से 29 अक्टूबर, 2023 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को भी लंबे दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। हालांकि, इस दौरान स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय निकालकर पढ़ाई भी करते रहें।

    दिवाली पर 4 दिनों की लंबी छुट्टी

    वहीं दिवाली 12 नवंबर को यानी रविवार को पड़ रही है। इसके बाद गोवर्धन पूजा के पर्व के दिन यानी 13 नवंबर सोमवार को भी अवकाश रहेगा। भैया दूज के पर्व का अवकाश 15 नवंबर बुधवार को होगा। दिवाली पर्व पर 4 दिन की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। वहीं 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहेगी।

    अक्तूबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

    19 अक्तूबर: से 24 अक्तूबर-महा पंचमी, दशहरा, विजया दशमी
    28 अक्तूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती की छुट्टी रहती है।
    29 अक्तूबर: रविवार-रविवार को स्कूल की छुट्टी रहती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here