हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में प...

    हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

    • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दी सभी को बधाई
    • बोले, बिना भेदभाव के सेवा भाव से करें गांवों में विकास कार्य

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में शनिवार को 70 हजार से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें पंच, सरपंच, जिला परिषद् और ब्लॉक समिति के मेंबर शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव बहुत बड़े चुनाव होते हैं, जो पूरी व्यवस्था को जोड़ने का काम करते हैं। लोकतंत्र का प्राथमिक चरण पंचायती राज से शुरू होता है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुए हैं।

    यह भी पढ़ें:– ब्रह्मसरोवर के पवित्र घाट झलक रही अद्भुत कला और संस्कृति

    यह हम सबके लिए बहुत बड़ी बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के दृष्टिगत समूचित विकास के लिए सरकार ने चिरायु योजना, वेलनेस सेंटर, निरोगी हरियाणा, परिवार पहचान पत्र, ग्राम संरक्षक तथा अन्य जनहित की योजनाओं की शुरूआत की है, जो व्यवस्था को और बेहत्तर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

    गांवों के विकास कार्य में भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

    इस दौरान सीएम ने गांवों के विकास कार्य में भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। सीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि गांवों में समाज सेवकों को साथ लेकर समिति बनाएं ताकि वह कामों में मद्द कर सके। इससे सबका साथ-सबका विकास होगा। बहुत सी जगहों पर कामों पर भ्रष्टाचार का रोग लगा हुआ है। बाद में शिकायत और मुकदमे के बजाय पहले ही काम को सही ढंग से पूरा कराया जाए।

    सर्वसम्मति से चुने प्रतिनिधियों को 300 करोड़ मिलेंगे

    सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में 40 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए। इसके बदले उन्हें विकास के लिए 300 करोड़ रुपए विकास के लिए दिए जाएंगे। इसमें सर्वसम्मति से चुनी पंचायत को 11 लाख, सरपंच के लिए 5 लाख, पंच के लिए 50 हजार और पंचायत समिति सदस्य के लिए 2 लाख रुपए जाएंगे।

    हर गांव में होंगे कार्यालय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्दी गांव का विकास भी शहरों के बराबर होगा। हर गांव में ग्राम पंचायतों के लिए अलग कार्यालय बनाए जाएंगे। जिला परिषदों के भी कार्यालय बनेंगे। पंचायत समितियों के कार्यालय की भी व्यवस्था की जाएगी। चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने कहा कि 6200 सरपंच, 60,333 पंच, 3081 ब्लॉक समिति मेंबर और 411 जिला परिषद् मेंबरों ने शपथ ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here