हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश मेरठ में दम्प...

    मेरठ में दम्पति की गला काटकर हत्या

    murder

    मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दम्पति की छुरी से गला काटकर निर्मम हत्या कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने मंगलवार को बताया कि ब्रहम्पुरी क्षेत्र के सिटी गार्डन निवासी आबाद और उसकी पत्नी जुबेदा की मंगलवार तड़के करीब तीन बजे छुरी से गला काटकर हत्या कर दी। उनकी लड़की के जाग जाने पर आरोपी ने उस पर भी वार किया और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इलाके के रहने वालों की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

    इस मामले में शुरूआती जांच में पता चला कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले समीर नामक युवक से जुबेदा मिलती थी और उसका अक्सर घर में आना जाना रहता था। बताया गया है कि शक होने पर आबाद ने समीर के घर आने पर रोक लगा दी थी। भटनागर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये है। पुलिस हत्यारोपी समीर की तलाश कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।