हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोर्ट ने विधा...

    कोर्ट ने विधायक अशरफ अली के समर्थकों पर लगाया जुर्माना

    Ashraf Ali Khan
    कोर्ट ने विधायक अशरफ अली के समर्थकों पर लगाया जुर्माना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कोर्ट ने लॉकडाउन व कोरोना महामारी अधिनियम उल्लंघन के मामले में दोषी पाए जाने पर थानाभवन सीट से रालोद विधायक अशरफ अली खान (Ashraf Ali Khan) के चार समर्थकों को 2500-2500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली अभिषेक झा ने बताया कि वर्ष-2022 में अशोक पुत्र राजसिंह, मनोज पुत्र राजबल, प्रवेन्द्र पुत्र ख्याल सिंह व अरविन्द्र पुत्र ओमपाल निवासीगण ग्राम हाथी करौदा के विरूद्ध धारा-269, 270

    आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम व 127 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत थाना बाबरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। यह मामला कैराना स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में विचाराधीन था। गुरुवार को कोर्ट ने आरोपी अशोक, मनोज, प्रवेन्द्र व अरविन्द्र को दोषी करार देते हुए 2500-2500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर कोर्ट ने एक-एक माह के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– युवती से गैंगरेप के दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here