कोरोना से जंग: Dera Sacha Sauda इस मुश्किल घड़ी में देश की सेवा को तैयार

Published On

चेयरपर्सन विपस्ना इन्सां ने प्रधानमंत्री और राज्यों के
मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र | Covid19

  • सेनेटाइज करेंगे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार | Covid19

सिरसा (Sach Kahoon)। कोरोना वायरस (Covid19) से पूरा विश्व बुरी तरह जूझ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में डेरा सच्चा सौदा ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. MSG) की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारों को पत्र लिखकर हर संभव मदद की मंशा जाहिर की है।

डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपस्ना इन्सां (Vipassana Insan) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मुश्किल दौर से गुजर रही भारत माता की सेवा करने की इच्छा जाहिर की है।

सेवादार सरकार के आदेश का पालन करते हुए सेवा करने को तैयार

Covid19

उन्होंने कहा कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स से जुड़े हजारों सदस्य देश में कही भी सेनेटाइजेशन या लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार है। पत्र में कहा गया है कि सरकार स्थान व समय निर्धारित करे तो (Dera Sacha Sauda) डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सरकार के आदेश का पालन करते हुए वह सेवा करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा व यहां का हर सेवादार देश में कही भी, किसी भी सेवा के लिए 24 घंटे इस मुश्किल घड़ी में देश के साथ है। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा इससे पूर्व भी हर मुश्किल घड़ी में देश की सेवा में तत्पर रहा है।

चाहे बात अंडेमान निकोबार में आई सुनामी की हो, राजस्थान में सूखे की या फिर जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की या फिर कहीं इमारत गिरने की। हर मुश्किल वक्त में डेरा अनुयायी मदद को आगे रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts