हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में एक की मौत

    Bike Accident

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। खेड़ी मोड पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपानी मोड निवासी रिंकू उर्फ श्याम सिंह ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी कि उसका भाई नवरत्न पुत्र श्याम सिंह निवासी भूपानी अपनी किसी रिश्तेदारी में गया था। रात 12 बजे जब वह खेड़ी मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।