हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली पुलिस ...

    दिल्ली पुलिस को मिले 381 नये उप निरीक्षक, अंग्रेजी में पीएचडी, एमटेक, एमबीए, एमए किये युवक शामिल

    Delhi News
    Delhi Police

    नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस को 381 नये उप निरीक्षक मिल गये हैं, जिनमें से कई अंग्रेजी, कंप्यूटर और प्रबंधन विषयों की अच्छी खासी योग्यता रखते हैं। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने गुरुवार को झरौंदा कलां पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज परिसर में पासिंग परेड के दौरान उन्हें अपने पद की शपथ दिलायी। इन उप निरीक्षकों में एक अंग्रेजी विषय में पीएचडी, पांच एमटेक, चार एमबीए, 124 स्नातकोत्तर, 102 बीटेक, तीन बीसीए और 142 स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस में शामिल हुए हैं। इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने के बाद दिल्ली पुलिस में शामिल किया है।

    उप निरीक्षकों में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासी हैं। सबसे अधिक 140 हरियाणा के हैं। दिल्ली के 94, उत्तर प्रदेश के 62, राजस्थान से 52, बिहार से 13, मध्य प्रदेश के आठ, झारखंड के तीन, पंजाब और उत्तराखंड के 2-2 तथा महाराष्ट्र, नागालैंड, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दादर नगर हवेली के एक-एक युवक शामिल हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।