School Holiday News: नदियां लबालब, पहाड़ों पर सड़कें बही, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

School Holiday News
School Holiday News  नदियां लबालब, पहाड़ों पर सड़कें बही, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी rainfall

School Holiday News: देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश (have rain today) से हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर आदि में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो चुके हैं। यहां बहने वाली नदियां पूरी तरह से लबालब हो चुकी हैं। कई दुकानें और घर नदियों की चपेट में आने से धवस्त हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश से 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  दिल्ली सरकार ने लगातार बारिश के मद्देनजर सोमवार को स्कूल बंद (School Holiday) रखने का निर्देश दिया rainfall

पिछले 24 घंटों में ही 153 मिलिमीटर की बारिश हो चुकी है, जोकि 1982 के बाद किसी भी साल में एक दिन में हुई सबसे अधिक बरसात है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी बारिश से हालात खराब हैं। कई इलाकों में घुटने से अधिक पानी भरा हुआ है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति से भी लोग जूझ रहे हैं। इसके अलावा, भारी बारिश की वजह से उत्तर रेलवे की अब तक 20 से ज्यादा ट्रेनों पर असर पड़ा है।

हिमाचल में भारी बारिश से पांच की मौत, मंडी में स्कूल बंद | School Holiday News

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की वजह से कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पांच लोगों की मौत हो गई। शिमला जिले के कोटगढ़ क्षेत्र में बारिश के कारण भूस्खलन के बाद एक घर ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल, उनकी पत्नी किरण और बेटे स्वप्निल के रूप में हुई है। भूस्खलन से कुल्लू शहर के पास एक अस्थायी घर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। एक अन्य घटना में, शनिवार रात चंबा की कटियां तहसील में भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति जिंदा दफन हो गया।

पिछले 36 घंटों में राज्य में 13 लैंडस्लाइड और नौ अचानक बाढ़ की सूचना मिली है। रविवार सुबह तक 736 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं, जबकि 1,743 ट्रांसफार्मर और 138 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुईं। राष्ट्रीय राजमार्ग 21 6 मील पर अवरुद्ध है। मनाली में दुकानें बहने, कुल्लू, किन्नौर और चंबा में नाले में अचानक आई बाढ़ में वाहनों के बह जाने और कृषि भूमि को नुकसान होने की भी खबरें हैं। शिमला जिलों में भी कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। रावी, ब्यास, सतलुज, चिनाब सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और पर्यटकों और यात्रियों को भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचने और नदी के पास न जाने के लिए कहा गया है। मंडी जिले के डिप्टी कमिशनर अरिंदम चौधरी ने बताया है कि जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों को भारी बारिश के चलते सोमवार को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, “गुरुग्राम जिले में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल (प्ले स्कूल आदि सहित) को बड़े जनहित में और छात्रों की सुरक्षा के लिए कल यानी 10 जुलाई को बंद रहने का निर्देश दिया जाता है।”

दिल्ली में 40 साल बाद एक दिन में इतनी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मॉनसूनी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश हो रही है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की, जो 25 जुलाई 1982 को 24 घंटे की 169.9 मिमी बारिश के बाद से सबसे अधिक है।

पंजाब में जमकर बारिश, बॉर्डर एरिया में लोगों का रेस्क्यू, डेराबस्सी की गुलमोहर सोसाइटी डूबी

पंजाब में गत दिवस से लगातार हो रही तेज बारिश से जलभराव की स्थिति है। सड़कें तालाब बन गई हैं। मोहाली में हालात काबू से बाहर होने पर एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है। वहीं फिरोजपुर में बरसाती पानी बॉर्डर पार कर गया है। बारिश से हालात बिगड़ते देख उट भगवंत मान भी अलर्ट हैं। उन्होंने विधायकों और अधिकारियों को फील्ड में जाने के आदेश दिए हैं। पंजाब के सभी जिलों में फ्लड कंट्रोल यूनिट्स को एक्टिवेट किया गया है।

सभी जिलों के एसपी की निगरानी में फ्लड कंट्रोल यूनिट्स को राहत कार्य में लगाया गया है। सीएम मान के निर्देश पर सभी मंत्री, विधायक डीसी और एसपी फील्ड में हैं। वहीं, डेराबस्सी की एक सोसाइटी गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। यहां बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। वहीं, सोसाइटी के लोगों की कारों को खासा नुकसान हुआ है। कारें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। डेराबस्सी पंचायत अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें सोसाइटी में भेजी गई हैं।

उत्तराखंड रेड अलर्ट पर, लैंडस्लाइड के चलते कई सड़कें ब्लॉक

शनिवार और रविवार की सुबह उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मॉनसूनी बारिश का तीव्र दौर जारी रहा। इससे भूस्खलन के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं और कई लोग फंस गए। उत्तराखंड में छिनका के पास भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और कुमाऊं मंडल में चंपावत में एनएच-9 बंद हो गया। टिहरी जिले के गूलर में एक वाहन के पहाड़ी से लुढ़कने के बाद 11 यात्रियों में से पांच को बचा लिया गया, जबकि छह अन्य यात्रियों के लिए तलाशी अभियान जारी है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान के पार जाने की आशंका: सीडब्ल्यूसी

 दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और इसके मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़ निगरानी पोर्टल के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर रविवार दोपहर एक बजे 203.18 मीटर था, जबकि खतरे का स्तर 204.5 मीटर है।

हरियाणा के 55 शहरों में बारिश का रेड अलर्ट, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

हरियाणा में मौसम को लेकर चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 55 शहरों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा बारिश रादौर (यमुनानगर) में रिकॉर्ड की गई है। यहां 8 जुलाई सुबह 8.30 बजे से आज सुबह तक 246.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं कालका (पंचकूला) में 244.0, पंचकूला शहर में 239.0, रायपुर रानी में 226, अंबाला में 224.1 एमएम बारिश हो चुकी है।

सबसे कम बारिश फतेहाबाद के कुलान में 50.0 एमएम ही बारिश हुई है। हरियाणा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज का वाटर लेवल बढ़ने लगा है। यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते रविवार सुबह यमुना नदी के हथिनी कुंड बैराज में 99146 क्यूसेक वाटर लेवल दर्ज किया गया। एक लाख क्यूसेक पानी आने पर मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाएगा।

वहीं राज्य के नूह, पलवल, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाडी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादरुगढ़, बेरखास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, नारनौंद , फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, करनाल, इंद्री, राडौर, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, भनलोखेर, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला इलाकों में बारिश का अलर्ट है।

Passport Rules: क्या आपको पता है, ये 3 लोग दुनिया में बिना पासपोर्ट के कहीं भी आ-जा सकते हैं?