हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चुनाव प्रचार ...

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन और नवरात्रि के पहले दिन मातृ शक्ति का शक्ति प्रदर्शन

    Karnal News
    Gharaunda News: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन और नवरात्रि के पहले दिन मातृ शक्ति का शक्ति प्रदर्शन

    हरविंदर कल्याण के पक्ष में हजारों महिलाओं ने निकाला रोड शो | Karnal News

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दो बार के विधायक और भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण के पक्ष में घरौंडा क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने रोड शो निकाला। हजारों की संख्या में इकट्ठे होकर रेलवे रोड की अग्रवाल धर्मशाला से महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला। हाथों में भाजपा के झंडे लिए और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था। विधायक हरविंदर कल्याण की पत्नी रेशमा व बेटी ऐशना के नेतृत्व में यह पैदल मार्च घरौंडा के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ रेलवे रोड पर ही समाप्त हुआ। तेज गर्मी के बीच दोपहर में निकाले गए रोड शो में अनेक महिलाएं गर्मी से परेशान होती दिखाई दीं, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। महिलाओं ने कहा कि तीसरी बार भी हरविंदर कल्याण को घरौंडा का विधायक बनाना है। Karnal News

    इस अवसर पर ऐशना कल्याण ने कहा कि पिछली सरकारों में आधी आबादी यानी महिलाओं की स्थिति ज्यादा बढ़िया नहीं थी भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं को बराबर का दर्जा देने की पहल की गई है। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” किनारे के साथ भाजपा सरकार ने लिंग अनुपात में सुधार सहित महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ करने के अनेक प्रयास किए हैं। महिलाएं जानती है कि भाजपा सरकार में उनको आगे बढ़ने का जरूरी वातावरण मिल रहा है और इसके सुखद परिणाम भी आ रहे हैं। पूरे हरियाणा में एक अच्छा वातावरण बन रहा है और भ्रूण हत्या जैसी बुराइयां समाप्त हो रही है। भाजपा “सबका साथ सबका विकास” के नारे के साथ सभी को आगे बढ़ाने के समान अवसर दे रही है। रोड शो समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण ने भी महिलाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में वोट करवाने की अपील की। Karnal News

    यह भी पढ़ें:– Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रॉक्स की 60 मिनट के भीतर 176218 बुकिंग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here