राम नाम के रंग में रंगा कीवियों का देश

msg

पूज्य गुरू जी के लाइव वीडियोज से लूट रहे खुशियां

ऑकलैंड (रंजीत इन्सां)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा विश्व भर में रह रही साध-संगत को अपने पावन दर्शनों व वचनों की अमृत वर्षा से निहाल करने का सिलसिला लगातार जारी है। पूज्य गुरु जी के यूट्यूब पर ऑनलाइन होते ही साध-संगत की निगाहें अपने मोबाइलों की स्क्रीनों पर जम जाती हैं। हाथों की उँगलियाँ कमैंट्स के जरिये अपने सतगुरु से दिल की बात कहने के लिए चलने लगती हैं।

न्यूजीलैंड की साध संगत भी अपने स्थानीय समय अनुसार पिता जी द्वारा ऑनलाइन होते ही उनके दर्शनों करने के लिए ऑनलाइन होकर अपनी हाजरी लगवाती है। साध-संगत द्वारा ऑनलाइन मजलिस सुनने का प्रोग्राम किसी भी एक तय जगह पर रखा जाता है। वहां पर बहुत सुन्दर सजावट की जाती है। हालाँकि न्यूजीलैंड व भारतीय समय में काफी बड़े अंतराल के बावजूद भी साध-संगत एक साथ एक जगह पर भरी तादाद में ऑनलाइन मजलिस में अपनी हाजरी लगवाती है। पूज्य गुरु जी के दर्शनों व वचनों की रहमतों को लूटती है। जब पूज्य गुरु जी द्वारा अपनी मधुर आवाज में भजन सुनाया जाता है तो साध संगत भी नाच कर अपने गुरु प्रेम का इजहार करती है। साध संगत के कुश भाई व बहनों ने बताया की कई बार वे ऑनलाइन प्रोग्राम से सीधा अपने काम पर जाते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।