हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश Happy MSG Mon...

    Happy MSG Month : मौजपुर धाम बुधरवाली में लगी रौनकें

    msg

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की राजस्थान की साध-संगत रविवार को पावन एमएसजी भंडारा हर्षोल्लास से मना रही है। मौजपुर धाम बुधरवाली में होने वाले पावन भंडारे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पावन भंडारे की नामचर्चा को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत पहुंची है। नामचर्चा की शुरूआत ‘प्रेमी सेवक’ ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का लगाकर की। आइयें सुनते है पावन भंडारे की नामचर्चा…

    85 मैम्बर बलजीत सिंह इन्सां ने बताया कि भंडारे की नामचर्चा मौजपुर धाम बुधरवाली, डेरा परिसर में सुबह 11 बजे शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पावन भंडारे को लेकर सभी समितियों के सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटियां संभाल ली हैं। 85 मैंबर रणजीत सिंह इन्सां ने बताया कि पावन भंडारे की व्यवस्थाओं के मद्देनजर चिकित्सा, एंबुलेंस, जल, कैंटीन, बिजली, पंडाल, स्क्रीन व लंगर समिति के सेवादार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। 85 मैम्बर दिलराज इन्सां ने बताया कि पावन भंडारे को लेकर डेरा सच्चा सौदा परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और पूरे आश्रम को भव्य रूप से सजाया गया है। गौरतलब है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को 25 मार्च 1973 को परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम (गुरुमंत्र) प्राप्त हुआ था। इस पूरे माह को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत एमएसजी माह के रूप में मानवता भलाई के 156 कार्य करके मना रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here