हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More

    विदेशी धरती पर भी डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों की धूम! वरिंगटन की मेयर ने दिया ‘कम्यूनिटी चैंपियन’ अवार्ड

    Manchester News

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सेवादारों ने अवार्ड को पूज्य गुरु जी को किया समर्पित

    मैनचैस्टर, इग्लैंड (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरुसंत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr MSG) के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा देश-विदेशों में मानवता भलाई के 167 कार्य लगातार किए जा रहे हैं। समय समय पर देश-विदेशों में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सेवादारों को मानवता भलाई के कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाता है। Manchester News

    इसी कड़ी में इंग्लैंड (यू.के.) के शहर वरिंगटन (Dera Sacha Sauda England) में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन द्वारा भव्य समारोह का आयोजन करवाया गया। इस समारोह में वरिंगटन की मेयर वैंडी जोहनसन ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सेवादारों को ‘कम्यूनिटी चैम्पियन’ अवार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवादारों द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस मौके पर वरिंगटन मेयर के अलावा सारा हाल (मैंबर पार्लियामैंट वरिंगटन साऊथ) सुमित तुली (लेबर पार्टी के मैंबर बीएएमई अधिकारी) व कई अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। इस भव्य समारोह में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन की वर्दी में सजे सेवादारों ने यह सम्मान हासिल किया।

    सेवादारों ने बताया कि यह अवार्ड शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन को उनके मानवता भलाई के कार्यों के लिए प्रशंसा के तौर पर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि साध-संगत ने इंग्लैंड में बड़े स्तर पर पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाए हैं। जरूरतमन्दों के लिए रक्तदान किया है। सफाई अभियान चलाए हैं। लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया है व फूड बैंक के तहत जरूरतमन्दों को राशन बांटा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत सेवादार 2025 में बड़े स्तर पर पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाने की योजना पर काम कर रहे हैं। Manchester News

    आमजन में भी जगाई सेवा की अलख

    सेवादारों ने बताया कि सम्मान हासिल करने उपरांत वहां उपस्थित बिट्रेन मूल के स्थानीय नागरिकों व दूसरे देशों से आए लोगों ने भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के सेवादारों से सेवा कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की व साध-संंगत के साथ मिलकर सेवा कार्यों में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की।

    पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से मिला विदेशी धरती पर सम्मान

    अवार्ड प्राप्त करने उपरांत सेवादारों ने कहा कि विदेशी धरती पर मानवता भलाई कार्यों के लिए सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है। यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद व प्रेरणा से ही संभव हुआ है। सेवादारों ने कहा कि हम इसे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को समर्पित करते हैं, जिनकी पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सेवादार निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड हासिल कर उनको बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। इससे उनकी जिम्मेवारी और भी बढ़ गई है व साध-संगत पहले से भी अधित तेजी से मानवता भलाई के कार्यों में अपना योगदान देगी। Manchester News

    Rajasthan Fire News: सादुलशहर में दुकान में लगी भीषण आग से बचाव को तत्काल पहुंचे डेरा सच्चा सौदा अनु…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here