हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home कारोबार लगातार दूसरे ...

    लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल में बदलाव नहीं

    Petrol and Diesel

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण गुरूवार को लगातार दसरे दिन देश में डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 32 वें दिन स्थिर रही। मंगलवार को भी चार महीने बाद डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में गुरूवार को इंडियन आॅयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.47 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.47 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

    दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से तेल की मांग में सुधार नहीं हो पा रही है। तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज कारोबार शुरू होते ही ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत गिरकर 67.41 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.53 प्रतिशत उतरकर 64.46 डॉलर पर आ गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

         शहर                         पेट्रोल                         डीजल 
    • दिल्ली                     101.84                    89.47
    • मुंबई                      107.83                     97.04
    • चेन्नइ                     102.49                    94.02
    • कोलकाता                 102.08                     92.57

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।