China Earthquake: चीन में भूकंप के झटके, सहमे लोग

Published On

China Earthquake: बीजिंग (एजेंसी)। चीन में ताइवान के हुलिएन काउंटी के समुद्री क्षेत्र के आसपास भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता पांच मापी गयी। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार द्वीप देश में हुलिएन काउंटी के समुद्री क्षेत्र के आसपास स्थानीय समयानुसार आत शाम चार बजे आये भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता पांच मापी गयी। भूकंप का केंद्र 23.80 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.74 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, गर्मी से परेशान राज्यों के लिए आईएमडी की गुड न्यूज!

भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake in Japan

  • भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
  • बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
  • अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
  • वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
  • भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
  • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

क्या होता है रिक्टर स्केल | China Earthquake

भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | China Earthquake

  • 0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
  • 2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
  • 3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
  • 4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
  • 5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
  • 6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
  • 7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
  • 8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
  • 9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
  • अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

About The Author

Related Posts