हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    टोंगा और न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके

    Earthquake

    मास्को (एजेंसी)

    प्रशांत महासागरीय देश टोंगा और न्यूजीलैंड में रविवार को भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किये गये। टोंगा के भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 और न्यूजीलैंड की 7.2 मापी गयी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केन्द्र ओहोनुआ शहर के 97 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:56 बजे आया। इसके एक घंटे बाद क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसका केंद्र न्यूजीलैंड के एल एस्परेंस रॉक द्वीप के 103 किलोमीटर उत्तर पूर्व में सतह से 34.4 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। टोंगा और न्यूजीलैंड भूकंप की आशंका वाले क्षेत्र में स्थित हैं तथा यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।