Diabetes Home Remedies: शुगर को जड़ से खत्म करने के आसान उपाय!

Diabetes Home Remedies
Diabetes Home Remedies: शुगर को जड़ से खत्म करने के आसान उपाय!

Diabetes Home Remedies: यदि आप डायबिटीज मरीज हैं तो आप किसी भी मौसम में उससे परेशान रह सकते हैं। इसलिए आपको अपने ब्लड शुगर लेवल का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा और बता दें कि डायबिटीज मरीजों के लिए नियमित और संतुलित आहार बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक दावों और घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको मधुमेह को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय बताएंगे, तो चलिए जानते हैं कि डायबिटीज जो कंट्रोल करने के घरेलू उपाय क्या हैं?

जामुन के बीज: डायबिटीज के आयुर्वेदिक इलाज में जामुन के बीजों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस ले और उसका चूर्ण बना ले। अब इस चूर्ण को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ ले। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी।

अंजीर के पत्ते: अंजीर के पत्तों को खाली पेट चबाने या फिर उन्हें पानी में उबालकर पीने से मधुमेह की बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। अंजीर के पत्तों में मधुमेह विरोधी गुण होते हैं, जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम करने में मदद मिलती है।

Diabetes Home Remedies
Diabetes Home Remedies: शुगर को जड़ से खत्म करने के आसान उपाय!

मेथी: मधुमेह के रोगियों के लिए मेथी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसे आयुर्वेद में भी जड़ी बूटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दे और सुबह खाली पेट बीज खाकर इस पानी को पी जाएं। आपको इसे खाने के आधे घंटे तक कोई दूसरी चीज नहीं खानी है।

High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

जैतून का तेल: जैतून के तेल का उपयोग करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है इससे ट्राइग्लिसराइटिस का लेवल को कम करने में मदद मिलती है जैतून के तेल से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है लंबे समय तक जैतून के तेल का उपयोग करने से हार्ट संबंधी बीमारियों का भी खतरा कम रहता है। Diabetes Home Remedies

लहसुन: लहसुन को आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल किया जाता है। सभी के घरों में खाने में भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। कोई लहसुन को सब्जी में डालकर खाते है तो कोई लहसुन की चटनी बनाकर खाता है। लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने और मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रात भर लहसुन की दो से तीन कलियों को पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा ले।

Ginger Health Ri: सावधान! अदरक का अधिक इस्तेमाल से शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें

दालचीनी: खड़े मसाले में दालचीनी का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है, यह हर मसले में उपयोग होने वाली चीज है। दालचीनी से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मधुमेह विरोधी गुण भी पाए जाते हैं। दालचीनी का उपयोग ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी किया जाता है। इसके लिए आप रोज आधा चम्मच दालचीनी के पाउडर का सेवन करें।

अंगूर के बीज: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अंगूर के बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसमें ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके लिए आप अंगूर के बीज को पीस कर चूर्ण बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अंगूर के बीज में विटामिन, फ्लेवोनोइड्स, लिनोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के इलाज में प्रभावी होते हैं।

Winter Skin Care Tips: हल्दी में ये 2 चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा लो, एक हफ्ते में चमक जाएगी…

एलोवेरा: पिछले काफी समय से आयुर्वेद में एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा काफी बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसी तरह मधुमेह को कंट्रोल करने के लिए भी एलोवेरा के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जूस पीने से रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। एलोवेरा में हाइड्रोफिलिक फाइबर, ग्लूकोमानन और फाइटोस्टेरॉल जैसे तत्व होता है जिससे ब्लड शुगर कम रहता है।

आंवला: आंवला डायबिटीज की बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। आंवला में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। आंवला खाने के बाद केवल 30 मिनट में ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकता है।

Bedtime Drink: रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लो ये एक चीज, फिर देखो कमाल…मिलेंगे ये बड़े फायदे

नीम: नीम के पत्ते चबाने और इसके रस को पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, इसके अलावा नीम में एंटी डायबिटीक गुण भी पाए जाते हैं। यह सभी तत्व मधुमेह को भी कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।