हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत के भाई ...

    गहलोत के भाई के घर ईडी का छापा

    ED Raid

    जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्टिलाइजर स्कैम मामले में बुधवार को छापे की कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पीपीई किट पहनकर पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे अग्रसेन गहलोत के मंडोर थाने के पीछे नौ मील स्थित घर पर पहुंची और और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    Ashok Gehlot

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले इनकम टैक्स ने अशोक गहलोत के नजदीक माने जाने वाले कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा एवं धर्मेद्र राठौड़ के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पुनिया से पूछताछ की। इसके अलावा सीबीआई ने मुख्यमंत्री के ओएसडी देवाराम सैनी को भी पूछताछ के लिए बुलाया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।