Electricity Department News

सरसा में रिकॉर्ड 1 करोड़ यूनिट के पार बिजली की खपत

भीषण गर्मी के चलते जिले में बिजली की मांग लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। पिछले तीन दिनों में बिजली खपत करीब 20 लाख यूनिट बढ़ गई है और अब जिले में प्रतिदिन बिजली खपत एक करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ओवरलोड के कारण फ्यूज उड़ने, मीटर जलने और ट्रांसफार्मरों में खराबी आने की घटनाएं सामने आने लगी हैं।
देश  हरियाणा  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ