हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home कारोबार EPFO Rule Cha...

    EPFO Rule Change: अच्छी खबर! सिर्फ 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपये, EPFO ने बदला नियम …

    EPFO Rule Change
    EPFO Rule Change: अच्छी खबर! सिर्फ 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपये, EPFO ने बदला नियम ...

    EPFO Rule Change: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ से पैसा निकालने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है, ईपीएफओ ने ऑटो मोड सेटलमेंट की शुरुआत की है, इससे 6 करोड़ से ज्यादा पीएम मेंबर को लाभ मिलेगा। यह एक ऐसी सुविधा है जो इमरजेंसी में पीएफ सदस्यों को फंड प्रोवाइड कराती है, इसके तहत अब 3 दिन में ही पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा। ऑटो मोड सेटलमेंट के तहत इमरजेंसी के समय कर्मचारी अपने ईपीएफ से एडवांस पैसे निकाल सकते हैं। ईपीएफओ कुछ तरह की इमरजेंसी के लिए अपने सब्सक्राइबर्स को फंड से पैसे निकालने की सुविधा देता है, इसमें इमरजेंसी बीमारी के इलाज, एजुकेशन, शादी और घर खरीदना आदि शामिल है। इसमें से किसी एक इमरजेंसी के लिए आप पीएफ अकाउंट से एडवांस फंड निकाल सकते हैं।

    Dwarka Expresswa: द्वारका एक्सप्रेसवे पर दुकान-घर वालों की हुए मौज, हरियाणा सरकार ने दी ये मंजूरी…..

    ऑटो मोड सिस्टम से होगा क्लेम सेटलमेंट | EPFO Rule Change

    इमरजेंसी में इस फंड के क्लेम सेटलमेंट के लिए ऑटो मोड की शुरुआत अप्रैल 2020 में ही हो गई थी, लेकिन तब सिर्फ बीमारी के समय में ही पैसा निकाल सकते थे, अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है, अब आप आप बीमारी, एजुकेशन, शादी और घर खरीदने के लिए भी ईपीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। इसके साथ ही अब सब्सक्राइबर्स बहन या भाई की शादी के लिए भी एडवांस फंड निकाल सकते हैं।

    कितने रुपये तक निकाल सकते हैं फंड? EPFO Rule Change

    ईपीएफ अकाउंट से एडवांस फंड की लिमिट बढ़ा दी गई है पहले यह लिमिट ₹50000 थी जो अब ₹1 लाख कर दी गई है। एडवांस निकालने का काम ऑटो सेटलमेंट मोड कंप्यूटर के जरिए हो जाएगा। किसी से अप्रूवल की आवश्यकता नहीं होती है। पैसा आपके अकाउंट में तीन दिन के अंदर आ जाता है हालांकि आपको कुछ दस्तावेज समिट करना आवश्यक होगा, इसमें केवाईसी, क्लेम रिक्वेस्ट की एलिजिबिलिटी, बैंक अकाउंट डिटेल शामिल है।

    Cooler Moisture Tips: भीषण गर्मी में कूलर चलाते ही कमरे में बढ़ जाती है उमस, शरीर हो जाता हैं चिपचिपा, तो अपनाएं ये कुछ टिप्स, महसूस होगी जबरदस्त ठंडक

    एडवांस रकम निकालने का क्या प्रोसेस है?

    सबसे पहले आपको ईपीएफओ के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, इसके लिए यूएएन और पासवर्ड जरूरी है, लॉगिन करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विसेज पर जाना होगा और फिर क्लेम सेक्शन को सेलेक्ट करना होगा फिर आपको बैंक अकाउंट को वेरीफाई करना होगा। इसी बैंक अकाउंट में एडवांस का पैसा आएगा। अब आपको अपने बैंक अकाउंट के चेक की कॉपी या पासबुक अपलोड करनी होगी फिर उस कारण के बारे में बताना होगा, जिस वजह से आप पैसा निकालना चाहते हैं। अब आगे के कुछ प्रॉसेस को फॉलो करके अप्लाई कर देना होगा, 3 से 4 दिन के अंदर पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here