हमसे जुड़े

Follow us

28.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Woman Weightlifting: विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली मीराबाई चानू पर हर भारतीय को है गर्व: केंद्रीय मंत्री

    Woman Weightlifting News
    Woman Weightlifting: विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली मीराबाई चानू पर हर भारतीय को है गर्व: केंद्रीय मंत्री

    Women Weightlifting India: नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने गुरुवार को भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीराबाई की अदम्य इच्छाशक्ति, निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। Woman Weightlifting News

    रिजिजू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- “नई दिल्ली स्थित मेरे निवास पर सदैव प्रेरणास्रोत मीराबाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा से भेंट हुई। विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2025 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई।” उन्होंने आगे कहा कि मीराबाई का समर्पण और मेहनत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

    विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2025 में मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि पिछले तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में भारत को कोई पदक नहीं मिला था। मीराबाई ने स्नैच में शुरुआती प्रयास में थोड़ी कठिनाई के बावजूद क्लीन एंड जर्क में शानदार वापसी करते हुए तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए। वह इस वर्ष की प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

    गौरतलब है कि मीराबाई चानू के करियर में यह तीसरा विश्व चैम्पियनशिप पदक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में अनाहेम (अमेरिका) में स्वर्ण पदक और 2022 में बोगोटा (कोलंबिया) में रजत पदक जीता था। इस वर्ष विश्व चैम्पियनशिप में भारत की ओर से 14 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जो आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। मीराबाई की इस उपलब्धि ने न केवल भारत का नाम रोशन किया है, बल्कि देश के युवाओं में भी नया उत्साह भर दिया है। Woman Weightlifting News