सुविधा: मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहे आम आदमी क्लीनिक, मिल रही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं

जिला संगरूर के 4 क्लीनिकों में अब तक एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे ईलाज करवाने

क्लीनिकों में बड़ी संख्या में हो रही मरीजों की सैंप्लिंग

संगरूर। (सच कहूँ न्यूज) 15 अगसत से पंजाब सरकार द्वारा अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मनोरथ के साथ खोले गए आम आदमी क्लीनिक लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। आम आदमी क्लीनिक से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। ‘सच कहूँ’ टीम द्वारा जब जिला संगरूर में आम आदमी क्लीनिकों का दौरा किया गया तो देखा गया कि बहुत ही अच्छा इन्फ्रास्टक्चर और आधुनिक सुविधाओं से लैस, एयर कंडीशनड हॉल में बैठे मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जिला संगरूर में फिलहाल चार क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें दो संगरूर, एक भवानीगढ़ और एक धूरी में खोला गया है। इन क्लीनिकों में पहले चार दिनों में इक्क हजार से अधिक मरीजों ने अपना इलाज करवाया है, वह भी बिना कोई रूपये दिये, यहीं बस नहीं 175 के करीब मरीजों के खून के सैंपल भी टैस्ट किए गए और लगभग हर मरीज को सरकारी अस्पताल द्वारा दी जाती दवाईयां भी दी गई।

टीम ने हरेड़ी रोड संगरूर में बनाए गए आम आदमी क्लीनिक का दौरा किया तो वहां मौजूद संगरूर की महिला गुरतेज कौर ने बताया कि उसके पैरों में काफी दिनों से दर्द था, जिस कारण वह यहां दवाई लेने आई है। उसने बताया कि उसे महज एक घंटा ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उसे डॉक्टर द्वारा चैकअप करने के बाद दवाई मिल गई। उसने कहा कि ‘आप’ सरकार ने यह बहुत ही अच्छा फैसला लिया है, उन्होंने कहा कि ऐसे क्लीनिक और भी खुलने चाहिए। इसके अलावा सुखप्रीत कौर ने भी बताया कि उसे पिछले कई दिनों से बुखार था, जिसकी वह दवाई लेने आई है। उसने कहा कि उनको पहली बार एहसास हो रहा है कि सरकारें ऐसे काम भी करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है।

क्लीनिक में मौजूद डॉ. विशाल गोयल ने बताया कि हर रोज 50 से ज्यादा मरीज यहां दवाई लेने आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि ज्यादा मरीज बुखार, सिर दर्द, खांसी, जुकाम और अन्य आम बीमारियों के ही आ रहे हैं, कई गंभीर बीमारियों के मरीजों को दूसरे अस्प्तालों में रैफर कर दिया जाता है। इसके अलावा 40 से अधिक तरह टैस्ट भी मुफ्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक में उनके अलावा 3 और कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा संगरूर का दूसरा क्लीनिक जो जिला लाईब्रेरी के पास खोला गया है, उसका भी दौरा किया गया, तो वहां भी बिल्कुल उसी तरह का माहौल था जैसे हरेड़ी रोड वाले क्लीनिक का था। लोग बहुत ही शांत तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

इस क्लीनिक में मौजूद डॉ. भगवान सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मरीजोंं की संख्या दिन-प्रतिदन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई मुशकिल पेश नहीं आ रही, मरीजों को टोकन ऑटोमेटिक मिलता है, घंटी बजने पर उस नम्बर वाले मरीज को बुलाया जाता है। क्लीनिक में दवाई लेने पहुंची जसवीर कौर (55) ने कहा कि इन क्लीनिकों का Ñलोगों को बड़े स्तर पर फायदा हो रहा है। उसने कहा कि पहले कई मरीज पैसों की तंगी के चलते अपना इलाज नहीं करवा सकते थे, अब मरीज बिल्कुल मुफ्त में अपना ईलाज करवा रहे हैं। ऐसे क्लीनिक सरकार को और भी खोलने चाहिए। एक और मरीज महेन्द्र कौर ने कहा कि वह ब्लड प्रैशर की मरीज है। पहले उसे सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखाकर आना पड़ता था, लेकिन अब वह यहां आ जाती है, यहीं बिना किसी भीड़भाड़ के उसका चैकअप भी अच्छे से हो जाता है और समय पर दवाई भी मिल जाती है। इन क्लीनिकों को काफी लोगों को फायदा हुआ है।

मरीजों को मिल रहा फायदा: सहायक सिविल सर्जन

संगरूर के सहायक सिविल सर्जन डॉ. भुपिन्दर सिंह ने कहा कि संगरूर जिले में आम आदमी क्लीनिक बहुत ही अच्छी तरीके से चल रहे हैं और मरीजों को इनका बहुत फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चार क्लीनिक खोले गए हैं, सरकार द्वारा आने वाले दिनों में और भी क्लीनिक खोले जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पहले चार दिनों में इन चार क्लीनिकों में 1 हजार से अधिक मरीजों का चैकअप किया गया है, और 175 के करीब मरीजों की सैंप्लिंग हुई है।

आम बीमारियों के मरीज ही ज्यादा पहुंच रहे क्लीनिकों में

चार दिनों में एक हजार से अधिक मरीज स्वास्थ्य सेवाएं हासिल कर चुके हैं। इन मरीजों में आम बीमारियों के मरीज शामिल हैं, जिनमें सिर दर्द, बुखार, खांसी, जुकाम, ब्लड प्रैशर या शुगर के मरीज ज्यादा आए हैं। कुछ गंभीर मरीज भी इन केन्द्रों में पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उनको बड़े सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। कुल मिलाकर इन क्लीनिकों का जहां लोगों को फायदा हो रहा है, वहीं सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम हो रही है। शुरूआती दौर में इन क्लीनिकों में सब कुछ ठीक चल रहा है। डॉक्टर भी पूरी ईमानदारी से मरीजों का चैकअप कर रहे हैं और मरीज भी एयरकंडीशनड हाल में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। लोगों को यह सुविधाएं कितनी देर तक बदस्तूर इस तरह जारी रहेंगी, यह देखने वाली बात होगी।

16 अगस्त    मरीज     सैंपल

भवानीगढ़            52           10
संगरूर अर्बन         52           14
संगरूर रूरल         69             0
धूरी                  62              0

17 अगस्त  मरीज     सैंपल

भवानीगढ़           57            02
संगरूर अर्बन        89           38
संगरूर रूरल        88            16
धूरी                 45           07

18 अगस्त    मरीज    सैंपल

भवानीगढ़             67         13
संगरूर अर्बन          78         21
संगरूर रूरल          103       11
धूरी                    54        11

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।