हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश मेरा और पूज्य...

    मेरा और पूज्य गुरु जी का रिश्ता ‘पाक पवित्र’: हनीप्रीत इन्सां 

    False Allegation, Honeypreet Insan, Father Daughter, HighCourt

    सरसा। पूज्य गुरु जी की बेटी हनीप्रीत इन्सां ने अपने व डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ किए जा रहे झूठे प्रचार को सिरे से नकारते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से अपने पिता-पुत्री के रिश्ते को पाक- पवित्र बताया। उक्त शब्द हनीप्रीत इन्सां ने अलग-अलग निजी टीवी चैनलों के साथ मुलाकात दौरान कहे। हनीप्रीत ने कहा कि पिछले दिनों उसके पूज्य गुरु जी के साथ रिश्ते को लेकर जो झूठा प्रचार किया जा रहा है, वह बेबुनियाद व झूठा है।

    उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि क्या उसे बताने की जरूरत हैकि एक पिता-पुत्री का रिश्ता क्या होता है? उन्होंने कहा कि मेरा व पूज्य गुरु जी का रिश्ता पिता-पुत्री का पवित्र रिश्ता है। उन्होंने कहा कि क्या एक पिता अपनी बेटी के सिर पर हाथ नहीं रख सकता? उन्होंने कहा कि पूरा परिवार उसे बहुत ज्यादा प्यार करता है। उन्होंने पंचकुला में अपने पर लगे दंगा भड़काने के आरोपों को भी झूठा करार दिया। हनीप्रीत ने कहा कि उसे बेहद दुख है कि जिस देश के लिए उन्होंने व उनके पिता ने देश भक्ति की फिल्में बनाई उस पर ही देशद्रोह का मामला दर्ज कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी को सजा सुनाए जाने व अपने पर लगे देशद्रोह के मामले से वह बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि जिसने एक कीड़ी (चींटी) भी न मारी हो उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज करना हैरानी की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे माननीय न्यायलय पर पूरा भरोसा है, मैं व मेरे पिता जी बेगुनाह हैं और हमें न्याय मिलेगा। पूज्य गुरु जी के लिए हम हाईकोर्ट जाएंगे।