पेरू में आग लगने से 20 लोगों की मौत

Published On

लीमा (एजेंसी)

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित पेरू की राजधानी लीमा में रविवार रात एक बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और करीब 12 लोग झुलस गये। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार यात्रियों से भरी बस लीमा से चिक्लेयो जा रही थी। इस दौरान बस के अंदर आग लगी गयी जिसमें 20 लाेगों की मौके पर ही मौत हो गयी और करीब 12 लोग झुलस गये। आग लगने के कारणों का फिलहाल पचा नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts