ब्राजील में गोलीबारी में 4 की मौत

Published On

रियो डे जनेरियो (एजेंसी)

ब्राजील के साओ गोंकालो इलाके में एक बार के बाहर हुयी गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए है। ब्राजील सिटी अग्निशामक विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह घटना साओ गोंकालो में हुयी जहां एक अंजान व्यक्ति ने कार के भीतर से बार के बाहर मौजूद लोगों पर अंधाधुन गोलियां चला दी। घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य दो ने हस्तपताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया तथा अन्य सात घायलों को उपचार के लिए पास के हस्तपताल ले जाया गया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलीबारी के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने एक दूसरे बार के बाहर जा कर गाड़ी रोक दी और बन्दुक की नौक पर वहां मौजूद लोगों से उनके मोबाइल फोन तथा अन्य वस्तुएं छीन ली। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है तथा अपराध का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामला ड्रग तस्करी को लेकर है जबकि वहां मौजूद लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर केवल परिवार और दोस्त मौजूद थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts