इराक में हवाई हमले में चार आईएस आतंकवादियों की मौत : सूत्र

Published On

बगदाद (एजेंसी)

इराक के पूर्वी प्रांत दीयाला में मंगलवार को हु्ए हवाई हमले में चार इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी मारे गए। प्रांत सुरक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। दीयाला के खुफिया निदेशालय ने बयान जारी कर कहा कि राजधानी बगदाद के उत्तर पूर्व में 110 किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र में आईएस के आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

हालांकि बयान में आईएस आतंकवादियों की मौत का सटीक आंकड़ा नहीं बताया गया लेकिन कहा है कि बमबारी के दौरान ठिकानों में तीन से छह आतंकवादी थे। वर्ष 2017 में आतंकवादी द्वारा कब्जा किए गए सभी क्षेत्रों से इराकी बलों ने आतंकवादियों को खदेड़ दिया था और इराक ने आधिकारिक रुप से आईएस से पूर्ण मुक्ति की घोषणा की थी। हालांकि आईएस के कुछ आतंकवादी रेगिस्तान या बीहड़ इलाकों में पनप रहे हैं और समय-समय पर सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमला करते रहते हैं।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts