मानवाधिकारों का सम्मान राष्ट्र के उत्थान का बेहतर तरीका: सं.रा.

Published On

संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तथा मानवधिकारों का सम्मान करना किसी राष्ट्र, समुदाय अथवा संस्थानों के उत्थान के लिए सबसे बेहतर तरीका है। ऐंटोनियो ने शुक्रवार को महिला दिवस के अवसर पर लैंगिक समानता और मानवाधिकारों की के सम्मान की नयी दूरदर्शिता का आह्वान किया और कहा कि इससे दुनिया की आधी आबादी विश्व में सभी क्षेत्र में सफलता के लिए अपना योगदान दे सकेगी।

उन्होंने कहा, “ हाल के दशकों में महिलाओं के अधिकार तथा नेतृत्व में अद्भुत प्रगति हुई है लेकिन यह प्रगति निरंतर नहीं हुई है। लैंगिक समानता मौलिक रूप से शक्ति की मिसाल है। हम अभी भी एक पुरुष-प्रधान दुनिया में रह रहे है और इस संस्कृति ने महिलाओं को सदियों से प्रताड़ित,खामोश और नज़रअंदाज़ किया है।”

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “ समान सोच , बिल्ड स्मार्ट , बदलाव का नवीकरण ” रखा गया है। अंतराष्ट्रीय समुदायों से महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों काे महत्व देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा , “ हमने लंबे समय से लैंगिंग समानता को खारिज रखा है जिससे हमें नुकसान हुआ है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts