डबल मर्डर : कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी विवाद में माता पिता को उतारा मौत के घाट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

 पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी को गठित की तीन टीमें – एसपी ग्रामीण

फिरोजाबाद । जिले में दोहरे हत्याकांड की वारदात से सनसनीखेज (Firozabad double murder) मच गई है । थाना एका क्षेत्र में रविवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बाइक सवार दंपत्ति की हत्या कर दी गई । वह ननिहाल में अपने खेत को देखने आए थे । दिनदहाड़े पति पत्नी की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए (Firozabad double murder) जिला अस्पताल भिजवाया । इधर पुलिस की जांच में हत्याकांड को करने वाला दंपती का सगा बड़ा बेटा निकला, जिसने प्रॉपर्टी तथा पैसे को लेकर अपने माता पिता की गोली मारकर हत्या कर दी । एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह के अनुसार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है । साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जनपद एटा के नगला रमिया निवासी राकेश कुमार  60 साल पुत्र सुमेर सिंह के थाना एका के क्षेत्र नगला केवल ननिहाल में खेत हैं। वह रविवार को खेत देखने आए हुऐ थे । बाइक पर उसकी पत्नी गुड्डी देवी भी थी। गांव से निकलते ही भरतपुर हथौली के समीप मौजूद लोगों ने दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । गोलियां लगने से पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति की हत्या से पुलिस विभाग मैं हड़कंप मच गया। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया । हत्या करने वाला राकेश का बड़ा पुत्र योगेंश निकला। इधर पुलिस टीमें हत्यारोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है । (Firozabad double murder)

About The Author

Related Posts