हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वैक्सीन डोज क...

    वैक्सीन डोज के बाद 42 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का करें पालना: विज

    Anil-Vij

    स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टीकाकरण की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण 

    • प्रदेश को अभी मिली 2 लाख 41 हजार 500 डोजस व 20 हजार कोवैक्सीन
    • 50 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन

    अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। गृह शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है वे लोग वैक्सीन की डोज लगने के बाद 42 दिन तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों की पालना निरंतर करें, यह उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। पहली वैक्सीन की डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज संबधित लाभार्थी को लगनी है तथा उसके बाद 14 दिन तक उन्हें अपनी सावधानी बरतनी है। यह बात स्वास्थ्य मंत्री ने आज छावनी नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी में शनिवार से शुरू हुए टीकाकरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। खास बात यह है कि स्वास्थ्य मंत्री अस्वस्थ होते हुए भी आज व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे।

    देश के वैज्ञानिकों व डॉक्टरों को किया सैल्यूट

    स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हिदुस्तान के वैज्ञानिकों व डॉक्टरों को सैल्यूट करता हूं जिन्होंंने इन दोनों वैक्सीनों को तैयार करने का काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए बड़े-बड़े देश लगे हुए थे, चिकित्सा की दृष्टि से वह वैक्सीन बनाने के लिए निरंतर प्रयायरत थे। हमारे हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों ने सबसे पहले इन दोनों वैक्सीनों को तैयार करके एक मिसाल कायम की है, जिसके लिए हर भारतवासी को उन पर गर्व है।