हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फुटबॉल इंटर क...

    फुटबॉल इंटर कॉलेज प्रतियोगिता: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज ने जीता गोल्ड

    Football Inter College Competition sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सरसा के खेल ग्राउंड में हुई इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में सीडीएलयू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 13 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज ने लीग मैचों में यूटीडी को 3-1, गवर्नमेंट कॉलेज भट्टू को 1-0 से धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां शाह सतनाम जी कॉलेज की टीम का मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा की टीम के साथ हुआ।

    फाइनल मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा और इस मुकाबले में निर्धारित समय मे कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। फिर पेनल्टी शूटआउट से शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की टीम ने 5-4 के अंतर से बाजी मारी और ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। कॉलेज टीम की इस सफलता पर कॉलेज के प्रशासक डॉ. एसबी आनंद इन्सां और वाइस प्रिंसीपल डॉ. दिलावर इन्सां ने टीम को बधाई दी तो उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here