हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home कारोबार चार महीने के ...

    चार महीने के निचले स्तर पर आया विदेशी मुद्रा भंडार

    Foreign exchange

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटते हुए दो अप्रैल को समाप्त सप्ताह में चार महीने से अधिक के निचले स्तर 576.87 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, दो अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा के भंडार में 2.42 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.99 अरब डॉलर घटकर 579.29 अरब डॉलर रहा था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि दो अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.52 अरब डॉलर कम होकर 536.44 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार भी 88.4 करोड़ डॉलर घटकर 34.02 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर कम होकर 4.92 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।