आज का इतिहास

General Knowledge

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1795 – ‘ला मर्सेइल्लैसे’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
  • 1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहले बौद्ध मंदिर का निर्माण हुआ।
  • 1910 – एमिल क्रे​पलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
  • 1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरुआत हुई।
  • 1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
  • 1926 – बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1937 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म।
  • 1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
  • 1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सर्वोच्च नागरिक सम्मान  भारत रत्न देने की घोषणा की।

History of Today

  • 1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
  • 1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
  • 1968 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला फुटबॉल विश्व कप जीता।
  • 1979 – मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया।
  • 1984 – पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
  • 1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर हत्या।
  • 1999 – चीन ने न्यूट्राॅन बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
  • 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
  • 2011 – भारत ने एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।