Gold Price Today: सोने की कीमतें और बढ़ गई, जानें आज की ताजा कीमतें

Published On

MCX Gold Price Today: नई दिल्ली (एजेंसी)। सोने की चमक को सकारात्मक वैश्विक संकेत मिले और आज गुरुवार, 23 जनवरी की सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव थोड़ा तेज दिखाई दिए। कीमतों में गिरावट आई। रुपये की अस्थिरता ने आज फिर सोने में मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया। भारतीय रुपया 86.32 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 86.46 प्रति डॉलर पर खुला। 5 फरवरी की समाप्ति के लिए एमसीएक्स पर सोना सुबह 9:15 बजे 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,456 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। लेकिन भारत में आज 24 कैरेट सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई जिससे सोना आज 82320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीति दिशा के बारे में अनिश्चितता के बीच गुरुवार को सोने ने अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी प्रशासन 1 फरवरी को चीन से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने यूरोपीय आयातों पर शुल्क लगाने का भी वादा किया, लेकिन इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं कहा। ट्रंप की नीति के अलावा, निवेशकों का ध्यान अब अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी संघीय नीति बैठक और भारत के केंद्रीय बजट 2025 पर टिकी हैं।

घरेलू मोर्चे पर, सरकार सोने पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। इससे भारत में सोने की कीमतों में उछाल आ सकता है। पिछले बजट में, सरकार ने लगातार मुद्रास्फीति के बीच कीमतों को स्थिर करने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोने पर सीमा शुल्क कम किया था। Gold Price Today

Delhi Rains: दिल्ली एनसीआर में बारिश! आईएमडी ने दी ये चेतवानी!

About The Author

Related Posts