हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें नाइजीरिया में...

    नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 21 श्रमिकों का अपहरण

    Hanumangarh News

    अबुजा (एजेंसी)। नाइजीरिया की पुलिस ने इस पुष्टि की है कि हाल ही में देश के उत्तरी राज्य कटसीना में बंदूकधारियों ने एक खेत में काम करने के दौरान कम से कम 21 स्थानीय कृषि श्रमिकों का अपहरण कर लिया था। पुलिस के प्रवक्ता गैम्बो इसाह ने बुधवार को न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को टेलीफोन पर बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने रविवार को राज्य के फस्करी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के कंपानी मैलाफिया गांव में स्थानीय खेत में काम कर रहे श्रमिकों को अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले गए।

    क्या है मामला

    उन्होंने कहा, “उन्होंने (बंदूकधारियों ने) 15 से 19 साल कुल 21 श्रमिकों का अपहरण कर लिया। इनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं और केवल चार पुरुष थे। बंदूकधारियों ने फिरौती के लिए पीड़ित परिवारों से सम्पर्क नहीं किया है।” पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फार्म मैनेजर ने पहले बंदूकधारियों के साथ एक सौदा किया था, जिन्होंने बिना किसी गड़बड़ी के कटाई की अनुमति देने के लिए खेत मालिकों से “रंगदारी” की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस बंदूरधारियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here