हल्की बूंदाबांदी से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Rain: कई दिनों से भीषण गर्मी को झेल रहे गुरुग्रामवासियों को शनिवार दोपहर बाद आई हल्की बूंदाबांदी में राहत मिली। शनिवार की सुबह से ही आसमान मेंं बादल छाए हुए थे। बीच में तेज धूप भी निकली। दोपहर बाद एकाएक गरज के साथ छीटें पड़ने लगे। जिससे शहरवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। Gurugram News

उन्हें बढ़ती गर्मी से मामूली राहत भी मिली। हल्की बूंदाबांदी 2-3 बार रुक-रुक कर हुई। जिससे मौसम थोड़ा सुहावना अवश्य बन गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी ही होने के आसार अभी और हैं। तेज बारिश अभी नहीं होगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस बताया गया। आने वाले दिनों में भी मिला जुला मौसम रहेगा। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: रोडवेज बस ने कार व ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत

 

About The Author

Related Posts