नारायणगढ़ के छह गाँवों में रामकिशन गुर्जर का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं
नारायणगढ़ के छह गाँवों में रामकिशन गुर्जर का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं
नारायणगढ़, सच कहूँ ब्यूरो। Naraingarh News: नारायणगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुर्जर ने नारायणगढ़ हलके के गाँव कुराली, कंजाला, बख्तुआ, नेकनांवा, भरेड़ी खुर्द और भरेड़ी कलां का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने गाँवों के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी दी। रामकिशन गुर्जर ने आश्वासन दिया कि उठाई गई माँगों को विधायक शैली चौधरी के माध्यम से संबंधित विभागों के सामने रखा जाएगा और कार्य जल्द करवाने के प्रयास किए जाएँगे।
इस मौके पर वीरेंद्र सोमा, नखडोली के सरपंच संदीप, मुकुंदपुर के मामचंद, बनौदी के गुरचरण, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह अब्दुल्लापुर, बृज मोहन सैनी, कोडवा के राजवीर, मामचंद, कुराली के सरपंच राजेश, कंजाला के सरपंच मेहर सिंह, बख्तुआ के भूषण, सतीश, गुरुदेव, अमर सिंह, नेकनांवा के सरपंच पवन, विनोद, प्रवेश, पिंकू सैनी, भीम सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य राजवीर, लखनौरा के दर्शन लाल, अंग्रेज गुर्जर, अमीर खान, नारायणगढ़ के तनु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामकिशन गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएँगे।
Comments