हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। वरिष्ठ राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत नियुक्त किए गए है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उप राजदूत (चार्ज डी अफेयर्स) अंबरीश वेमुरी उनका स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए हर्ष वारसॉ पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 1993 बैच के आईएफएस हर्ष जैन विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्हें पिछले साल नवंबर में राजदूत नियुक्त किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts