लूट की साजिश रच रहे गैंग का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जैतो बाईपास लिंक रोड पर राहगीरों को निशाना बनाने की थी योजना

  • तीन आरोपियों पर पहले से 11 मामले दर्ज, हथियार भी बरामद

कोटकपूरा (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Kotkapura News: कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह का पदार्फाश करते हुए उसके पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी, तभी एक खास मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार, कुछ युवक जैतो चुंगी के पास जैतो बाईपास लिंक रोड पर हथियारों के साथ राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Kotkapura News

आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की पाइप, दो कापे, एक कृपाण और एक खंडा बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांधी बस्ती निवासी पवन कुमार, बंगाली बस्ती निवासी करण, गांधी बस्ती निवासी रवि, जसवंत सिंह तथा दुआरेआणा निवासी हैप्पी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास का भी पता चलता है। डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा सके। Kotkapura News

यह भी पढ़ें:– Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस पर दशमेश पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

About The Author

Related Posts