स्वास्थ्य मंत्री ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को दिलाई शपथ

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

”सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने में निभाएंगे अहम भूमिका” | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण समारोह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का अभिनंदन समारोह एवं प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन एफ ब्लॉक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता थे। मंच संचालन जिला महामंत्री सतीश जग्गा ने किया। मुख्यातिथि ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निताशा सिहाग व जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज तथा उनकी टीम को दायित्व ग्रहण करवाया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओें ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। Sirsa News

इस दौरान डॉ. कमल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में दायित्व परिवर्तन होता रहता है। सिहाग की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि एक जिलाध्यक्ष के तौर पर जितना कार्य एक महिला होते हुए किया, उतना एक पुरूष जिलाध्यक्ष भी नहीं कर पाता। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज ने कहा कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए विभिन्न दायित्वों पर कार्य किया है। अब पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है। हम सबने मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है। वहीं पार्टी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों पार्टी को नई बुलंदियों पर लेकर जाएंगे।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह, अमीर चंद मेहता, रतनलाल बामनियां, श्याम बजाज, राजेन्द्र देसुजोधा, अमन चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, महेन्द्र धिगतानियां, महिला जिलाध्यक्ष भावना शर्मा, सुखविन्द्र बराड़, नत्थूराम, अमरीक राही, तरसेम सामा, विष्णु शर्मा, अजय शेरपुरा, बलवान जांगडा, अशोक कम्बोज, मीरा बाई, सुनील बामनियां, सागर केहरवाला, अग्रेज सिंह, राजकुमार मेहता आदि मौजूद थे। Sirsa News

75% से अधिक अभ्यर्थियों ने छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-।। सीधी भर्ती परीक्षा 2024 में आजमाया भाग्य

About The Author

Ad Ad

Related Posts